Best Age Calculator
अगर आप चुटकियों में बिना किसी झंझट के अपनी Age निकालना चाहते हैं, तो आप ऊपर दिए गए Best Age Calculator टूल से इसे आसानी से कर सकते हैं।
Age Calculator Se Age Kaise Nikale
- Enter Date Of Birth ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी जन्मतिथि चुनें।
- Calculate age पर क्लिक करें।
बस इतना करते ही आपको अपना उम्र का पता चल जाएगी।
Age Kaise Nikale – अगर आप भी अपनी उम्र या Age की गणना करना चाहते हैं लेकिन इसकी गणना करना नहीं जानते हैं, तो हमारी यह पोस्ट आपके लिए है।
आज के इस पोस्ट में मैं आपको 4 उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से बताऊंगा की आप अपनी जन्म तिथि से अपनी Age Kaise Nikale। दोस्तों यह सिर्फ जोड़ और घटाव की गणना है।
एक बार जब आप इसे अच्छी तरह समझ जाते हैं, तो आप आसानी से किसी भी व्यक्ति की उम्र की गणना आसानी से कर सकते हैं।
Age Kaise Nikale
Age निकालने के लिए दो तारीखों की आवश्यकता होती है एक आज की तारीख और दूसरी Date Of Birth यानी जन्म तारीख। आप अपनी जन्मतिथि को आज की तारीख से घटाकर अपनी वर्तमान उम्र का पता लगा सकते हैं।
-:अर्थात उम्र निकालने की सूत्र है:-
आज की तारीख – जन्म तारीख
इसका समाधान करने के लिए
- आपको अपनी जन्म तारीख के दिन को आज की तारीख के दिन से घटाना होगा।
- आपको अपनी जन्म तारीख के महीने को आज की तारीख के महीने से घटाना होगा।
- आपको अपनी जन्म तारीख के साल को आज की तिथि के साल से घटाना होगा।
मैं आपको कुछ उदाहरणों के माध्यम से गणना करने का तरीका बताऊंगा इसलिए पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहें।
एक तिथि में तीन इकाइयाँ (Unit) होती हैं:
- दिन (Day)
- माह (Month)
- साल (Year)
जब भी आप उम्र की गणना करने जाते हैं, तो आपको इन 3 इकाइयों के माध्यम से गणना करनी होती है।
– दिन, माह और साल को क्रम से लगाने पर हमें मिलता है –
दिन < महीने < साल
अर्थात दिन सबसे छोटी इकाई है, उससे बड़ी माह है और उससे बड़ी साल है।
साथ ही आपको पता होना चाहिए –
- 30 दिन = 1 माह
- 12 माह = 1 साल
आप को समझाने के लिए जो Examples आपको दिखाऊंगा, उनमें मैं (14-07-1995) इस जन्म तारीख को लेकर गणना करूंगा।
मैं आपको चार प्रकार के Cases दिखाऊंगा। यदि आप इन चारों प्रकार के Problems को अच्छी तरह से समझ लें तो आप किसी भी दिन किसी भी व्यक्ति की आयु की गणना कर सकते हैं।
Case – 1
मान लीजिए आज की तारीख 23-12-2022 है और आपकी जन्म तारीख 14-07-1995 है। जैसा कि मैंने ऊपर कहा। अब आपको अपनी उम्र की गणना करनी है। आइए देखें कि आप इसे कैसे कर सकते हैं।
Problem
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 23 | 12 | 2022 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | ? | ? | ? |
ऐसे में आप इस कैलकुलेशन को बिना किसी परेशानी के बड़ी आसानी से कर सकते हैं। ऊपर मैंने आपको Age निकालने का फार्मूला बताया था –
आज की तारीख – जन्म तारीख
दिन की गणना
सबसे पहले हम आज की तारीख की दिन मैं से जन्म तारीख की दिन को घटाएंगे। 23 – 14 = 9 दिन
माह की गणना
आज की तारीख की महीने मैं से जन्म तारीख की महीने को घटाएंगे। 12 – 07 = 5 माह
वर्ष की गणना
आज की तारीख की साल मैं से जन्म तारीख की साल को घटाएंगे। 2022 – 1995 = 27 वर्ष
Solution
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 23 | 12 | 2022 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | 9 दिन | 5 माह | 27 वर्ष |
यानी 23-12-2022 तारीख में आपकी उम्र है 27 वर्ष 5 माह 9 दिन।
Case – 2
मान लीजिए आज की तारीख 10-12-2022 है और आपकी जन्म तारीख 14-07-1995 है। अब आपको इस तारीख के हिसाब से अपनी उम्र की गणना करनी है। आइए देखें कि आप इसे कैसे कर सकते हैं।
Problem
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 10 | 12 | 2022 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | ? | ? | ? |
ऐसे में आपका प्रॉब्लम आसानी से सॉल्व नहीं होगा। इसका कैलकुलेशन कुछ अलग तरीके से करना होगा। Age निकालने का वह फार्मूला तो सेम ही रहेगा –
आज की तारीख – जन्म तारीख
दिन की गणना
जब हम आज की तारीख की दिन मैं से जन्म तारीख की दिन को घटाने जाते हैं, तो देख सकते हैं कि आज की तारीख की दिन जन्म तारीख की दिन से छोटा है। हम जानते हैं कि बड़ी संख्या को छोटी संख्या से घटाया नहीं जा सकता है।
तो हम दिन के लिए आज की तारीख से एक महीना उधार लेंगे। अब हम जानते हैं कि एक महीना 30 दिनों के बराबर होता है। तो दिन की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (10 + 30) – 14 = 26 दिन
माह की गणना
अब जबकि हमने एक महीना उधार लिया है तो पहले हम आज की तारीख के महीने में से एक महीना घटाएंगे और फिर उसमें से जन्म तारीख का महीना घटाएंगे। तो माह की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (12 – 1) – 07 = 4 माह
वर्ष की गणना
आज की तारीख की साल मैं से जन्म तारीख की साल को घटाएंगे। 2022 – 1995 = 27 वर्ष
Solution
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | (10 + 30) | (12 – 1) | 2022 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | 26 दिन | 4 माह | 27 वर्ष |
यानी 10-12-2022 तारीख में आपकी उम्र है 27 वर्ष 4 माह 26 दिन।
Case – 3
मान लीजिए आज की तारीख 22-01-2023 है और आपकी जन्म तारीख 14-07-1995 है। अब आपको इस तारीख के हिसाब से अपनी उम्र की गणना करनी है। आइए देखें कि आप इसे कैसे कर सकते हैं।
Problem
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 22 | 01 | 2023 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | ? | ? | ? |
ऐसे में आपका प्रॉब्लम आसानी से सॉल्व नहीं होगा। इसका कैलकुलेशन कुछ अलग तरीके से करना होगा। Age निकालने का वह फार्मूला तो सेम ही रहेगा –
आज की तारीख – जन्म तारीख
दिन की गणना
सबसे पहले हम आज की तारीख की दिन मैं से जन्म तारीख की दिन को घटाएंगे। 22 – 14 = 8 दिन
माह की गणना
जब हम आज की तारीख की महीने मैं से जन्म महीने की दिन को घटाने जाते हैं, तो देख सकते हैं कि आज की तारीख की महीना जन्म तारीख की महीने से छोटा है।
हम जानते हैं कि बड़ी संख्या को छोटी संख्या से घटाया नहीं जा सकता है। तो हम महीने के लिए आज की साल से एक साल लिए उधार लेंगे। अब हम जानते हैं कि एक साल 12 महीने के बराबर होता है।
तो महीने की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (01 + 12) – 07 = 6 माह
वर्ष की गणना
अब जबकि हमने एक साल उधार लिया है तो पहले हम आज की तारीख के साल में से एक साल घटाएंगे और फिर उसमें से जन्म तारीख का साल को घटाएंगे। तो साल की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (2023 – 1) – 1995 = 27 वर्ष
Solution
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 22 | (1 + 12) | (2023 – 1) |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | 8 दिन | 6 माह | 27 वर्ष |
यानी 10-12-2022 तारीख में आपकी उम्र है 27 वर्ष 4 माह 26 दिन।
Case – 4
मान लीजिए आज की तारीख 08-05-2023 है और आपकी जन्म तारीख 14-07-1995 है। अब आपको इस तारीख के हिसाब से अपनी उम्र की गणना करनी है। आइए देखें कि आप इसे कैसे कर सकते हैं।
Problem
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | 08 | 05 | 2023 |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | ? | ? | ? |
ऐसे में आपका प्रॉब्लम आसानी से सॉल्व नहीं होगा। इसका कैलकुलेशन कुछ अलग तरीके से करना होगा। Age निकालने का वह फार्मूला तो सेम ही रहेगा –
आज की तारीख – जन्म तारीख
दिन की गणना
जब हम आज की तारीख की दिन मैं से जन्म तारीख की दिन को घटाने जाते हैं, तो देख सकते हैं कि आज की तारीख की दिन जन्म तारीख की दिन से छोटा है। हम जानते हैं कि बड़ी संख्या को छोटी संख्या से घटाया नहीं जा सकता है।
तो हम आज की तारीख से एक महीना दिन के लिए उधार लेंगे। अब हम जानते हैं कि एक महीना 30 दिनों के बराबर होता है। तो दिन की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (08 + 30) – 14 = 24 दिन
माह की गणना
अब जबकि हमने एक महीना उधार लिया है तो पहले हम आज की तारीख के महीने में से एक महीना घटाएंगे और फिर उसमें से जन्म तारीख का महीना घटाएंगे।
लेकिन इसके बाद जब हम आज की तारीख की महीने मैं से जन्म महीने की दिन को घटाने जाते हैं, तो देख सकते हैं कि आज की तारीख की महीना जन्म तारीख की महीने से छोटा है।
हम जानते हैं कि बड़ी संख्या को छोटी संख्या से घटाया नहीं जा सकता है। तो हम महीने के लिए आज की साल से एक साल लिए उधार लेंगे। अब हम जानते हैं कि एक साल 12 महीने के बराबर होता है।
तो माह की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (5 – 1 + 12) – 07 = 9 माह
वर्ष की गणना
अब जबकि हमने एक साल उधार लिया है तो पहले हम आज की तारीख के साल में से एक साल घटाएंगे और फिर उसमें से जन्म तारीख का साल को घटाएंगे। तो साल की गणना कुछ इस प्रकार होगी। (2023 – 1) – 1995 = 27 वर्ष
Solution
दिन | माह | साल | |
आज की तारीख | (8 + 30) | (5 – 1 + 12) | (2023 – 1) |
जन्म तारीख | 14 | 07 | 1995 |
उम्र | 24 दिन | 9 माह | 27 वर्ष |
यानी 10-12-2022 तारीख में आपकी उम्र है 27 वर्ष 9 माह 24 दिन।
आप ये भी पढ़ सकते हैं
➤ Strong Password Kaise Banaye – जानिए हिंदी में
➤ Calculator Se Percentage Kaise Nikale – मोबाइल से
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जन्मतिथि से आयु कैसे निकाले?
जन्म तिथि से आयु की निकालने के लिए, आपको आज की तिथि से जन्म तिथि घटानी होगी।
आयु की गणना कैसे की जाती है?
आयु की गणना वर्तमान तिथि से जन्म तिथि घटाकर की जाती है।
मोबाइल से आयु कैसे निकाले?
मोबाइल से आयु निकालने के लिए आपको सबसे पहले उस व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ पता करनी होगी जिसकी उम्र आप निकालना चाहते हैं। फिर आप गूगल में जाकर Age Calculator By SS Hindi Tech सर्च करें। सबसे पहले जो वेबसाइट आएगी उस पर जाएं और डेट ऑफ बर्थ डालें। फिर आप Calculate बटन पर क्लिक करके उस व्यक्ति की वर्तमान आयु निकाल सकते हैं।
किसी की उम्र कितनी है यह कैसे बताएं?
किसी की उम्र बताने के लिए आपको सबसे पहले उसकी डेट ऑफ बर्थ जानने की जरूरत है। उनकी डेट ऑफ बर्थ जानने के बाद आप आयु गणना सूत्र की सहायता से गणना करके आसानी से बता सकते हैं कि उनकी आयु कितनी है। या फिर आप किसी की उम्र कितनी है यह बताने के लिए हमारे Best Age Calculator टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको विस्तार से समझाने की कोशिश की है कि आप अपनी Age कैसे निकाल सकते हैं। मैंने आपको 4 तरह के उदाहरण देकर समझाया है।
और अगर आपने इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ा है, तो मुझे आशा है कि आपको पता चल गया होगा की Age Kaise Nikale और अब आप किसी भी व्यक्ति की उम्र की गणना कर सकते हैं।
फिर भी अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर आप तुरंत किसी भी व्यक्ति का Age निकालना चाहते हैं तो आप ऊपर दिए गए Best Age Calculator टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नमस्कार ! मेरा नाम Snehasis Samanta है और मैं इस ब्लॉग का Founder और Owner हूं। मैं एक ब्लॉगर और एफिलिएट मार्केटर हूँ। मैं इस ब्लॉग में मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े टिप्स Tips & Tricks, Internet, Technology, Blogging, YouTube, आदि के बारे में रोजाना नई जानकारी शेयर करता हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद।