How To Calculate Percentage In Hindi

5/5 - (2 votes)

How To Calculate Percentage In Hindi – यदि प्रतिशत को दो भागों में विभाजित किया जाता है तो एक “per” और दूसरा “cent” होता है। “per” शब्द का अर्थ प्रति है और “cent” शब्द का अर्थ 100 है।

अर्थात 100 के ऊपर जो गणना की जाती है उसे प्रतिशत कहते हैं। मान लीजिए हम दुनिया की सभी वस्तुओं को 100 मानते हैं। इसमें से अगर हम किसी एक वस्तु को पकड़ते हैं तो उसे 1 यूनिट कहा जाता है।

यानी सौ में एक। इस एक संख्या को हम 1 प्रतिशत या 1% लिख सकते हैं। 1 प्रतिशत या 1% का मतलब 1/100 है। 1/100 एक भिन्न है। प्रतिशत करने के लिए हमें सबसे पहले यह जानना होगा कि –

भिन्न क्या है और कैसे बनाएं? (Fraction in Hindi)

मान लीजिए कि एक गिलास को 5 भागों में विभाजित किया गया है और 5 भाग के 2 भागों में पानी भरा हुआ है। दूसरे शब्दों में, गिलास का दो-पांचवां भाग पानी से भरा है।

हम भिन्न के ऊपर पानी से भरे भाग को लिखेंगे और भिन्न के नीचे गिलास का कुल भाग लिखेंगे। तब भिन्न को 2/5 के रूप में लिखा जा सकता है।

fraction in hindi

भिन्न के ऊपरी भाग को अंश और निचले भाग को हर कहा जाता है। तो यहाँ हर गिलास की कुल भाग है और जो भाग पानी से भरा हुआ है वह अंश है।

अर्थात भिन्न बनाते समय पूरा भाग हमेशा नीचे होता है। जो भाग भरा जा रहा है या जिस भाग का उत्तर देने के लिए कहा जाता है वह हमेशा सबसे ऊपर रखा जाता है। तो आइए जानते हैं अलग-अलग उदाहरणों के जरिए।

Percentage Nikalne Ka Formula

-:प्रतिशत की गणना करने का मुख्य सूत्र है:-

प्रतिशत = (मान ⁄ कुल मान ) × 100

उदाहरण: प्रतिशत निकालने के सूत्र को एक उदाहरण से समझते हैं।

समस्या: 20 में से 5 सामान खराब हो गईं। तो कितने प्रतिशत सामान खराब हुए?

समाधान 1:

खराब हुए सामान की संख्या = 5
कुल सामान की संख्या= 20

खराब हुए सामान का प्रतिशत
= (खराब हुए सामान/कुल सामान) × 100
= (5/20) × 100
= 25%

समाधान 2:

20 में से 5 सामान खराब हुआ है।
अतः भिन्न रूप में लिखने पर 5/20 प्राप्त होता है।

यहां से प्रतिशत निकालने के लिए 100 से गुणा करें।
(5/20) × 100 = 25%

इसे ऐसे भी किया जा सकता है,

20 सामान में से खराब हुई है = 5 सामान
1 सामान में से खराब होगा = 5/20 सामान
100 सामान में से खराब होगा = (5/20) × 100 = 25 सामान

∴ यदि 20 में से 5 सामान खराब हो जाती हैं, तो 25% सामान खराब हो जाती हैं।

How To Calculate Percentage In Hindi

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि प्रतिशत क्या है। आइए देखें कि आप अलग-अलग मामलों में अलग-अलग तरीकों से परसेंटेज कैसे निकाल सकते हैं।

प्रतिशत की गणना के लिए कई सूत्र या कई शॉर्टकट ट्रिक्स हैं। जिसे हम विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जानेंगे। प्रत्येक ट्रिक्स जो हमें जानना आवश्यक है –

1. डायरेक्ट मल्टीप्लिकेशन तरीका

हम 20% को 20/100 के रूप में लिख सकते हैं
अर्थात, b% को b/100 लिखा जा सकता है

Problem: 50 का 5% क्या है?

तो 5% = 5/100
और अगर हम इसे 50 से गुणा करें तो हमें उत्तर मिल जाएगा।
तो हम लिख सकते हैं, 50*(5/100) = 2.5

∴ 50 का 5% 2.5 है।

2. परसेंटेज चेंज

Problem: यदि किसी व्यक्ति के वेतन में 30% की वृद्धि होती है, तो उस व्यक्ति को 390 रुपये वेतन मिलता है। तो व्यक्ति का मूल वेतन क्या है अर्थात 30% वृद्धि से पहले उसका वेतन कितना था?

हम इस समस्या को दो तरह से हल करेंगे। एक नॉर्मल तरीका है और दूसरा शॉर्टकट तरीका है।

Tricks 1 (नॉर्मल तरीका)

अगर हम नॉर्मल तरीके से करते हैं,

मान लें कि व्यक्ति का मूल वेतन था 100%
चूँकि वृद्धि 30% है, उसका वर्तमान वेतन 130% है
सवाल में कहा है कि वर्तमान मैं उन्हें 390 रुपए मिलते हैं।

130% = 390 रुपये
1% = 390/130 रुपये
100% = (390/130)*100= 300 रुपये

∴ 30% वृद्धि से पहले, व्यक्ति का वेतन 300 रुपये था।

Tricks 2 (शॉर्टकट तरीका)

अगर हम इसे शॉर्टकट तरीके के जरिए करते हैं –

हम प्रतिशत वृद्धि को a और वर्तमान वेतन को b मानेंगे।
अर्थात, a = 30% और b = 390 रुपये

यदि परसेंटेज बढ़ता है,
व्यक्ति का मूल वेतन = {b/(100+a)}*100 = {390/(100+30}*100 = 300 रुपये

यदि प्रतिशत घटता है,
व्यक्ति का मूल वेतन = {b/(100-a)}*100 = {390/(100-30}*100 = 200 रुपये

∴ चूंकि परसेंटेज वृद्धि का उल्लेख किया गया था, व्यक्ति का मूल वेतन 300 रुपये था।

प्रतिशत कटौती का उल्लेख होता तो व्यक्ति का मूल वेतन 200 रुपये होता।

तो अब तक मैंने आपको विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया है कि How To Calculate Percentage In Hindi। आइए अब एक मजेदार तरीके से जानते हैं कि परसेंटेज कैसे निकाले


How To Calculate Percentage In Hindi By Tool

यदि आप बहुत कम समय में सभी प्रकार के परसेंटेज कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो आप एक टूल का उपयोग कर सकते हैं।

इसके माध्यम से आप बिना किसी कैलकुलेशन के आसानी से परसेंटेज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे WAST Percentage Calculator पर क्लिक करें –

Case 1

Problem: 120 का 30% = ?

अगर आप इसका पता लगाना चाहते हैं तो बिना किसी कैलकुलेशन के इस टूल की मदद से आसानी से पता लगा सकते हैं।

Percentage Calculator पर जाने के बाद –

Step 1: सबसे पहले Percentage के स्थान पर 30 और अंक के स्थान पर 120 डाल कर Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बटन पर क्लिक करने के बाद आपको सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो Reset बटन पर क्लिक करके इस प्रकार की गणना फिर से कर सकते हैं।

Case 2

Problem: 120 में से 50 = कितना प्रतिशत?

अगर आप इसका उत्तर जानना चाहते हैं तो आप इस टूल से बिना किसी गणना के आसानी से पता लगा सकते हैं –

Step 1: इस पेज के दूसरे टूल में पहले बॉक्स में 50 और दूसरे बॉक्स में 120 डालकर Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: कैलकुलेट बॉटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि उत्तर 41.66% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

Case 3

Problem: 35 से बढ़कर 55 हो गया है, तो कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

यदि आपके पास ऐसे प्रश्न हैं, तो आप बिना किसी गणना के इस टूल की सहायता से ऐसे प्रश्नों के उत्तर आसानी से खोज सकते हैं।

Step 1: जो बढ़ गया है यानी बदल गया है उसे New Number के बॉक्स में लिखें और पहले वाला नंबर Old Number के बॉक्स में डालें। इस गणना में 35 बढ़कर 55 हुआ है। फिर Increase विकल्प का चयन करें और Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि प्रश्न का उत्तर 57.14% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

और यदि प्रश्न मैं कहा जाता कि 35 को घटाकर 16 कर दिया जाए, तो इसे कितने प्रतिशत घटाया गया है?

फिर इसी तरह New Number के बॉक्स में 16 और Old Number के बॉक्स में 35 डालकर सिर्फ Decrease  विकल्प को सिलेक्ट करके Calculate बटन पर क्लिक कहते हैं उत्तर मिल जाता।

Case 4

Problem: 67 और 49 के बीच परसेंटेज डिफरेंस कितना है?

यदि आप दो संख्याओं के बीच परसेंटेज डिफरेंस ज्ञात करना चाहते हैं। अगर ऐसे प्रश्न हैं तो आप इस टूल की मदद से बिना किसी गणना के आसानी से उत्तर पा सकते हैं-

Step 1: पहले संख्या को Value 1 और दूसरे संख्या को Value 2 पर डाले और Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बॉटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि प्रश्न का उत्तर 50% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

Percentage निकालने की Short Tricks

Trick 1

Problem: 30% of 40 

जब भी इस प्रकार के प्रश्न में दोनों संख्याओं के अंत में 0 आता है। फिर उन दो 0 को हटा दें और शेष संख्या को दो से गुणा करें।

यानी, 4 × 3 = 12

Trick 2

Problem: 20% of 45

यदि किसी एक संख्या के अंत में 0 है। फिर उस स्थिति में उस एक शून्य को छोड़कर शेष संख्या को दूसरी संख्या से गुणा करें।

यानी, 2 × 45 = 90

फिर गुणनफल के दाईं ओर से एक संख्या के बाद दशमलव लगाएं।

यानी, 20% of 45= 9.0

Trick 3

Problem: 15% of 15

इस मामले में चूंकि दोनों नंबरों के अंत में कोई 0 नहीं है। तो पहले दोनों संख्याओं का गुणा करो।

यानी, 15 × 15 = 225

फिर गुणनफल के दाईं ओर से दो अंकों के बाद दशमलव लगाएं और वही हमारा उत्तर होगा।

यानी, 15 × 15 = 2.25

प्रतिशत की गणना करने के लिए ये कुछ सरल ट्रिक्स थे जो आप चाहें तो विभिन्न मामलों में कर सकते हैं।


आप ये भी पढ़ सकते हैं:

➤ PDF File में Password कैसे लगाए?

➤ Age Kaise Nikale – Best Age Calculator

➤ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये सीक्रेट कोड सेटिंग्स आपको जरूर जानने चाहिए

➤ फ्री में Android App कैसे बनाएं?


FAQs | How To Calculate Percentage In Hindi

100 का 20% कितना होगा?

100 का 20% 20 होगा।

900 का 4% कितना होगा?

900 का 4% 36 होगा।

63 का 13% कितना होता है?

63 का 13% 8.19 होता है।

1 लाख का 10 प्रतिशत कितना होगा?

1 लाख का 10 प्रतिशत 10,000 होगा।

5 रुपए का कितना प्रतिशत 20 पैसा है?

5 रुपए का 4 प्रतिशत 20 पैसा है।

निष्कर्ष

मैंने आपको Percentage Nikalne Ka Formula के साथ विभिन्न उदाहरणों के साथ समझाया है की Percentage Kaise Nikale

उम्मीद है आपको हमारी आज की पोस्ट How To Calculate Percentage In Hindi पसंद आई होगी। अच्छा लगे तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

ऐसी और पोस्ट की अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट SS Hindi Tech को फॉलो करें।

+ posts

Leave a Comment