MAT Result 2023: mat.aima.in लिंक से करें डायरेक्ट डाउनलोड

5/5 - (3 votes)

Telegram Channel

WhatsApp Channel

MAT Result 2023: AIMA (ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन) ने 17 सितंबर को आयोजित MAT (मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट) 2023 परीक्षा का रिजल्ट आज यानि 23 सितंबर को घोषित करने जा रहा है। जो उम्मीदवार MAT परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परीक्षा की रिजल्ट MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि इसकी ऑफिशल घोषणा नहीं की गई है लेकिन अगर पिछले रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसके मुताबिक उम्मीद है कि MAT 2023 का रिजल्ट 23 सितंबर शाम 5 बजे तक जारी कर दिया जाएगा।

MAT Result 2023 Details

MAT परीक्षा 2023 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था क्योंकि इस परिणाम के आधार पर देश भर के 600 से अधिक बिजनेस स्कूलों में एमबीए कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। उनमें से कुछ हैं –

  • दिल्ली स्कूल ऑफ बिजनेस (नई दिल्ली)
  • इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट रिसर्च (कोलकाता)
  • शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान यूनिवर्सिटी (भुवनेश्वर)
  • नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (जमशेदपुर)
  • यूपीईएस यूनिवर्सिटी (देहरादून)
  • एलपीयू (पंजाब)
  • जैन विश्वविद्यालय (बेंगलुरु)

MAT Result 2023 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक चीजें

कंप्यूटर आधारित परीक्षा MAT 2023 के रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को जिन चीज़ों की आवश्यकता है वे हैं –

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • डेट ऑफ़ बर्थ
  • रजिस्टर्ड ईमेल आईडी
  • पासवर्ड

Telegram Channel

WhatsApp Channel

MAT Result 2023 डाउनलोड कैसे करें?

MAT 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट ऑनलाइन पर AIMA MAT की ऑफिशल वेबसाइट देख सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

स्टेप 1: MAT की ऑफिशल वेबसाइट mat.aima.in पर जाए।

स्टेप 2: रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। वहां जो भी पूछा जाए उसे डालकर Login पर क्लिक करें।

स्टेप 4: फिर आपकी स्क्रीन पर आपकी रिजल्ट प्रदर्शित होगी।

स्टेप 5: अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए Download पर क्लिक करें।

होम पेजयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

MAT स्कोरकार्ड 2023 में विवरण अच्छी तरह से जांच लें

हम MAT 2023 के सभी उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्कोरकार्ड में अपना डीटेल्स ध्यान से जांच लें। पिछले वर्षों के आधार पर यह उम्मीद है कि MAT 2023 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्म की तारीख
  • MAT 2023 रोल नंबर
  • प्रत्येक अनुभाग में अंक सुरक्षित
  • लिंग
  • प्रतिशतता
  • MAT 2023 स्कोरकार्ड की वैधता
  • उम्मीदवार का पता

MAT Result 2023 अन्य विवरण

सभी उम्मीदवारों को वेरीफिकेशन के लिए अपने दस्तावेज़ अपने साथ ले जाने होंगे। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित कारकों के आधार पर किया जाएगा –

  • MAT स्कोर
  • विभाग
  • कॉलेज में सीटों की उपलब्धता

प्रत्येक संस्थान का MAT स्कोर का अपना कट-ऑफ मानदंड होगा और वे तदनुसार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगे। AIMA ने सूचित किया है कि MAT 2023 में भाग लेने वाले सभी संस्थान MAT 2023 के रिजल्ट घोषित होने के बाद ही MAT 2023 के कट-ऑफ मार्क जारी करेंगे।

नमस्कार ! मेरा नाम Snehasis Samanta है और मैं इस ब्लॉग का Founder और Owner हूं। मैं एक ब्लॉगर और एफिलिएट मार्केटर हूँ। मैं इस ब्लॉग में मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े टिप्स Tips & Tricks, Internet, Technology, Blogging, YouTube, आदि के बारे में रोजाना नई जानकारी शेयर करता हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment