MPIN Kya Hota Hai – एमपिन क्या होता है?

यह पोस्ट आपके लिए कितना उपयोगी है?

mPIN Kya Hota Haiअगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल की मदद से लेनदेन करते हैं। तो आप जानते हैं कि उस समय 4 अंकों का एक Code लगता है। लेन-देन के मामलों में सुरक्षा के लिए हम mPIN को Password के रूप में उपयोग करते हैं।

mPIN Kya Hota Hai

mPIN का Full Form है Mobile Banking Personal Identification NumbermPIN Kaise Banaye और इसके क्या उपयोग हैं? इन बातों को समझाने से पहले हम कुछ कहना चाहते हैं।

अगर आप Debit Card या Credit Card का इस्तेमाल करते हैं। तो फिर उस Card से लेनदेन को पूरा करने के लिए 4 या 6 अंकों का PIN Code की जरूरत पड़ती है। अगर आप मोबाइल से कोई Banking Transaction करते हैं तो उस स्थिति में mPIN की जरूरत पड़ती है।

UPI Pin और mPIN में क्या अंतर है?

mPIN का उपयोग Mobile Banking जैसे IMPS, NEFT आदि प्लेटफार्मों में लेनदेन के लिए किया जाता है। और UPI पिन का उपयोग UPI Based Platform पर Authentication के लिए किया जाता है।



उदाहरण के तौर पर अगर आप PhonePe, google Pay, Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो आपको UPI Pin का इस्तेमाल दिखाई देगा। mPIN और UPI Pin में यही अंतर है।

mPIN का इस्तेमाल कहां होता है?

mPIN का उपयोग Password के रूप में किया जाना है। कुछ बैंकों में mPIN 4 अंकों का होता है और कुछ बैंकों में यह 6 अंकों का होता है। आपके Mobile Banking के लिए mPIN बहुत महत्वपूर्ण है।

जब भी आप Mobile Banking की सहायता से लेन-देन पूरा करने के लिए कोई Amount Enter करते हैं, तो आपको अपने Password या mPIN का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। आपका mPIN या Password कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: UPI आईडी क्या होता है?

mPIN कैसे बनाएं?

mPIN बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के Mobile Banking का Official Application डाउनलोड करना होगा। यह आपका कोई भी बैंक हो सकता है जैसे ICICI Bank, Axis Bank, Kotak Bank, SBI Bank आदि।

डाउनलोड करने के बाद आपको उस Banking App में Register करना होगा –



1. Register करने के लिए, अपने Bank Details या Debit Card Details के साथ Registration करें।

2. आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उस OTP से Verify करें।

3. Verify करने के बाद आपके सामने mPIN सेट करने का Option आएगा। वहां आप अपनी पसंद का चार अंकों या छह अंकों का Password सेट करेंगे और वही आपका Mobile Banking का mPIN होगा।

4. आप इस mPIN को कहीं नोट कर लेंगे। याद रखें कि आपको mPIN को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि हर बार लेन-देन करने पर आपको mPIN की आवश्यकता होगी।

+ posts

Leave a Comment