Padhai Me Man Kaise Lagaye – पढ़ाई करनी है, तैयारी करनी है। क्योंकि यह दुनिया बड़ी स्वार्थी है। असफल लोगों को कोई देख ही नहीं सकता। उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। घर में माता-पिता भी ठीक से बात नहीं करना चाहते।
दोस्त भी उपेक्षा करते हैं।। कुछ समय बाद यदि लड़के सफल नहीं होते हैं तो उसका जीवन बिल्कुल नर्क बन जाता है। और इसलिए आपको खुद को तैयार करना है, यह आपकी जिम्मेदारी है।
यह विश्व समाज आपको ऐसे देखेगा जैसे आपका कोई मूल्य नहीं है। माता-पिता कभी धोखा नहीं देते, माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे विचार ही सोचते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि 30-32 साल की उम्र में भी अगर आप असफल रहे तो वह भी आपको बुरा भला कहने लगेंगे।
घूम फिर कर बात वहीं आ जाती है। जीवन में कुछ होने के लिए परिस्थिति कैसी भी हो कुछ न कुछ करना ही पड़ता है। आप जो भी करें, आपको सफल होना चाहिए।
आप बहाने मत बनाओ। यह नहीं, वह नहीं, अगर मेरे पास यह होता तो मैं यह कर सकता था। यह सब कह कर आप दूसरों को धोखा नहीं दे रहे हैं, आप स्वयं को धोखा दे रहे हैं।
Padhai Me Man Kaise Lagaye – Study Motivation In Hindi
इसीलिए
- बहाना बनाना बंद करें।
- भाग्य को दोष देना बंद करें।
- मेहनत करना शुरू कर दें।
ज्यादातर लोग इस उम्मीद पर बैठे नजर आ रहे हैं कि भाग्य मैं जो है वही होगा। एक दिन चंद्रगुप्त चाणक्य से पूछते हैं कि भाग्य में क्या होगा यह पहले से ही लिखा हुआ है।
तो कुछ करने की क्या जरूरत है? चाणक्य जवाब देते हैं – क्या पता भाग्य में लिखा हो कि प्रयास करने पर ही तुम्हें सफलता मिलेगा। इसलिए ज्यादातर लोग किसी काम को शुरू करने से पहले उसके नफा-नुकसान के बारे में सोचते हैं।
यह भी पढ़ें: अपने सपने कैसे पूरा करें?
जब कोई इन बातों के बारे में सोचता है तो एक कदम आगे बढ़ने के बजाय खुद एक कदम पीछे हट जाता है। जीवन में जीतने के लिए आपको दो नियमों का पालन करना होगा।
- कभी हार मत मानो।
- पहला नियम कभी न भूलें।
और इस युद्ध में आपका हथियार आपकी शिक्षा, आपका अध्ययन होगा। इस हथियार को और बेहतर बनाओ। और शिक्षा को अपना हथियार बनाओ। ताकि इस अस्त्र से आप विश्व पर विजय प्राप्त कर सकें। प्रतिभा की जरूरत नहीं, शिक्षा को हथियार बनाओ। किस्मत अपने आप बदल जाएंगे।