RAM क्या है? इसके प्रकार और विशेषता – इसके क्या फायदे हैं?

5/5 - (6 votes)

RAM Kya Hai: आज हम RAM के बारे में जानेंगे। हम हर दिन जिन Smart Device का इस्तेमाल करते हैं, जैसे Computer, Laptop या Mobile, इन सभी डिवाइस में RAM होती है। अब प्रश्न हो सकता है कि –

RAM Kya Hai?

RAM का Full Form – Random Access Memory। यह एक Temporary Memory के रूप में कार्य करता है। जब आप अपने Computer या Mobile पर कोई Software या App इंस्टॉल करते हैं, तो वह उस डिवाइस के ROM या SDD या Hard Disk में स्टोर होता है।

लेकिन जब आप उन Software को चलाएंगे तो यह RAM के जरिए चलता है और उस Software की Temporary Files  रैम में स्टोर होती रहती है। अगर मैं इसे सरल तरीके से कहूं, तो मान लीजिए कि आप अपने Computer से कुछ Audio Song लेना चाहते हैं।

अब आप अपने गानों को अपने Mobile या Pen Drive में लेना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने गाने की फाइल को Copy करेंगे तो वह फाइल Temporary RAM के अंदर Save हो जाएगा। और बाद में एक विशिष्ट Folder में जाकर उन्हें पेस्ट कर सकते हैं।

आज  मार्केट में कई तरह की RAM उपलब्ध हैं। जैसे 1GB, 2GB, 4GB, 6GB, 8GB, 16GB और भी कई तरह की है। अब आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि आपको किसकी जरूरत है? मान लीजिए आप स्कूल जा रहे हैं। स्कूल जाने से पहले अपने Bag में कुछ किताबें लेंगे।



अब जितना बड़ा आपका Bag होगा, उतनी ही अधिक किताबें आप ले जा सकते हैं। इसी तरह, आपके कंप्यूटर की रैम जितनी अधिक होगी, आप उतने ही अधिक काम एक साथ और Smoothly कर सकते हैं।

मुझे आशा है कि आप उदाहरण से समझ गए होंगे कि आपको कितनी RAM की आवश्यकता है।

RAM के प्रकार

RAM को मुख्य रूप से दो प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है।

  1. SRAM
  2. DRAM

1. SRAM

SRAM का फुल फॉर्म Static Random Access Memory या Static RAM है। SRAM कंप्यूटर का मुख्य RAM है। यह Static RAM कंप्यूटर के प्रोसेसर के साथ होती है।

Static Random Access Memory को कैश मेमोरी भी कहा जाता है। SRAM सबसे तेज़ उपलब्ध RAM है। SRAM आपके डेटा को छह ट्रांजिस्टर के माध्यम से स्टोर करता है।

2. DRAM

DRAM का मतलब Dynamic Random Access Memory है। SRAM की तुलना में DRAM की गति बहुत कम होती है। DRAM कैपेसिटर पर निर्भर करता है।

आपका डेटा कैपेसिटर के अंदर स्टोर होता है। स्टेटिक रैम को स्टार्टअप के दौरान किसी रिफ्रेश की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए वोल्टेज ज्यादा लगता है।

दूसरी ओर, DRAM को बहुत कम वोल्टेज की आवश्यकता होती है क्योंकि इसे रिफ्रेश करना पड़ता है। अगर मशीन बीच में रिफ्रेश किए बिना चालू है तो एप्लिकेशन को लॉन्च होने में अधिक समय लगता है।



DRAM को 3 भागों में बांटा गया है।

  1. SDRAM
  2. RDRAM
  3. DDR SDRAM

1986 के बाद हमने SDRAM का इस्तेमाल करते थे। फिर 1998 में RDRAM आया। फिर 2000 से हम DDR SDRAM का इस्तेमाल करते हैं।

  • SDRAM का फुल फॉर्म Synchronous Dynamic Random Access Memory है।
  • RDRAM का फुल फॉर्म Rambus Dynamic Random Access Memory है।
  • DDR SDRAM का फुल फॉर्म Double Data Rate Synchronous Dynamic Random Access Memory है।

Virtual RAM क्या है?

जब किसी डिवाइस की RAM को उसकी निर्दिष्ट सीमा से अधिक उपयोग किया जाता है, तो उस RAM पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे डिवाइस काफी स्लो काम करता है।

इसलिए RAM की मांग को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त स्टोरेज प्रदान किया जाता है, इसे Virtual RAM कहा जाता है। जब आपका डिवाइस हैंग हो जाता है तो यह Virtual RAM इस समस्या को हल करता है।

RAM Ki Visheshta

  • RAM एक प्रकार की टेंपरेरी मेमोरी है।
  • RAM की निर्माण लागत अन्य प्रकार की मेमोरी की तुलना में बहुत अधिक है।
  • RAM को वोलेटाइल मेमोरी (Volatile Memory) कहा जाता है क्योंकि डिवाइस के स्विच ऑफ होने पर सारा डेटा डिलीट हो जाता है।
  • RAM CPU का एक भाग है। CPU में RAM के बिना पूरा डिवाइस बेकार है। इसलिए बिना RAM के कोई भी कंप्यूटर काम नहीं करता है।
  • RAM सेकेंडरी मेमोरी की तुलना में बहुत तेज होती है।



RAM के फायदे

  • यह कंप्यूटर में एक तेज़ प्रकार की मेमोरी है।
  • इसे संचालित करने के लिए कम शक्ति की आवश्यकता होती है।
  • प्रोग्राम तेजी से लोड होता है।
  • सिस्टम जितना Higher होगा RAM भी उतना Higher होगा। तब यह अधिक एफिशिएंट होगा और विभिन्न मल्टी टास्क को तेज़ी से करने में सक्षम होगा।
  • RAM की मदद से किसी भी डाटा को सेव और रिट्रीव करने की प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है। इसलिए प्रोग्राम जल्दी खुल जाते हैं।

RAM और ROM में क्या अंतर है?

RAM और ROM में बहुत अंतर है। उनके बीच मुख्य अंतर पर नीचे चर्चा की गई है।

RAMROM
RAM का फुल फॉर्म Random Access Memory है।ROM का फुल फॉर्म Read Only Memory है।
RAM एक वोलेटाइल मेमोरी है।ROM एक नॉन वोलेटाइल मेमोरी है।
RAM का उपयोग प्रोग्राम की गणना या चलाने के दौरान डेटा को होल्ड करने के लिए किया जाता है।ROM का उपयोग विभिन्न हार्डवेयर के बीच कम्युनिकेशन के लिए डेटा रखने के लिए किया जाता है।
RAM की स्टोरेज लिमिट बहुत ज्यादा होती है।ROM की स्टोरेज क्षमता बहुत कम होती है।
RAM का उपयोग CPU द्वारा रखे जाने वाले डेटा को अस्थायी रूप से संग्रहीत करने के लिए किया जाता है।यह कंप्यूटर के बूटस्ट्रैप के दौरान आवश्यक निर्देश को स्टोर करता है।
RAM की डेटा स्टोरेज क्षमता 64 MB से लेकर 16 GB से अधिक तक होती हैROM तुलनात्मक रूप से RAM से छोटा है।
RAM दो प्रकार की होती है –

  1. Static RAM
  2. Dynamic RAM
ROM तीन प्रकार की होती है –

  1. PROM
  2. EPROM
  3. EEPROM
RAM के डेटा को मॉडिफाई किया जा सकता है।ROM में डेटा को मॉडिफाई नहीं किया जा सकता है।

DDR Kya Hai?

DDR Full From – Double Data Rate। मान लीजिए कि 100 Megahertz की DDR RAM प्रति सर्कल दो डेटा ट्रांसफर करती है। फिर DDR2 RAM प्रति सर्कल 4 डेटा ट्रांसफर करेगा, DDR3 8 करेगा। यह वास्तव में डीडीआर का काम है।

Also Read: एमबीपीएस और एमबीपीएस में क्या अंतर होता है?

BUS Speed Kya Hai?

हर RAM मैं यह BUS होती है। BUS असल में गति का काम करती है। अगर आप एक साथ कई Program खोलते हैं और अगर आपकी RAM की BUS स्पीड ज्यादा है। तब आपके Programs बहुत जल्दी खुलेंगे और आप Smoothly काम कर पाएंगे।

बाजार में विभिन्न प्रकार की BUS Speed उपलब्ध हैं। जैसे- 1400 BUS, 1600 BUS, 2400 BUS, 3200 BUS।

लेकिन हाँ, यहाँ कुछ बातें हैं।यदि आप सोचते हैं कि यदि केवल RAM और BUS की गति और DDR अधिक है तो सब कुछ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। ये आपके Motherboard और Processor पर निर्भर करता है।

क्योंकि Motherboard और Processor को सपोर्ट करना पड़ता है। अगर आप पुराने मॉडल के Motherboard और DDR के साथ 3200 BUS Speed RAM देना चाहते हैं तो कभी सपोर्ट नहीं करेगा।

आप ये भी पढ़ सकते हैं

 Graphics Card Kya Hai?

Intel VS AMD Processor – कौनसा अच्छा है?

IP Address Kya Hai?

SS Hindi Tech एक tech-related वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आप Internet के बारे में कई नए Tips & Tricks सीख सकते हैं। यदि आप कुछ Online सीखने में रुचि रखते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर Internet, Technology, Blogging, YouTube आदि के बारे में कई Article मिलेंगे।

2 thoughts on “RAM क्या है? इसके प्रकार और विशेषता – इसके क्या फायदे हैं?”

Leave a Comment