Asus का नया लैपटॉप Asus Vivobook 14 Touchscreen भारत में लॉन्च हो गया है। बस इसके नाम को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि इसमें टचस्क्रीन फीचर है।
वहीं ताइवानी ब्रांड ने एक लैपटॉप लॉन्च किया है जो Chromebook Flip CX3400 है। ये दोनों लैपटॉप एक दूसरे से अलग हैं।
उनकी फीचर्स आपको हैरान कर देंगे। तो आइए जानते हैं Chromebook Flip CX3400 और ASUS Vivobook 14 Touch लैपटॉप के अलग-अलग फीचर्स और कीमत।
Chromebook Flip CX3400 और ASUS Vivobook 14 Touch लैपटॉप दोनों में 14 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जो 82% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात प्रदान करता है।
ASUS Vivobook 14 Touch लैपटॉप आपको टच और नॉन टच दोनों विकल्प प्रदान करता है और इसका वजन 1.4 किलोग्राम है।
Chromebook Flip CX3400 लैपटॉप एक 2-इन-1 डिवाइस है जो टच को सपोर्ट करता है और इसमें 360-डिग्री कन्वर्टिबल हिंज है।
दोनों लैपटॉप में 720p वेबकैम और प्राइवेसी शटर है। Chromebook Flip CX3400 में 5MP का रियर कैमरा भी है।
ASUS VivoBook 14 Touch में Core i3 या Core i5 12वीं पीढ़ी के प्रोसेसर विकल्प हैं। 16GB तक LPDDR4 रैम के साथ 512GB SSD स्टोरेज है। इसमें 42WHrs की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Chromebook Flip CX3400 लैपटॉप Core i3 11वीं पीढ़ी के प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50WHrs की बैटरी है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इन दोनों लैपटॉप की शुरुआती कीमत 49990 रुपये है। आसुस लैपटॉप ब्लू और आईएसलाइट सिल्वर कलर में और दूसरा ब्लू कलर में ही उपलब्ध होगा। इन्हें आप फ्लिपकार्ट की बिग Big Billion Days सेल के दौरान खरीद सकते हैं।