दिवाली आने में कुछ ही दिन बाकी है, महज एक हफ्ते बाद पूरा भारत पर्व से महक जाएगा। आप जानकर हैरान होंगे की इस बार गूगल भी मना रहा है दिवाली।

देशवासियों को गूगल दे रहा है दिवाली में सरप्राइज। गूगल यह चाहता है कि भारतीय यूजर्स उनकी सर्च मैं जाकर “दिवाली” लिखकर सर्च करें।

गूगल ने ट्वीट करके बताया कि गूगल पर जाकर “दिवाली” सर्च करें। ट्वीट में मिट्टी के दीयों से घिरे "सर्च फॉर ए दिवाली सरप्राइज" शब्द शामिल थे।

गूगल की इंडिया की वेबसाइट पर जाकर जब “दिवाली” सर्च किया जाता है तो इस त्योहार के बारे में कई सारे सर्च रिजल्ट सामने आते हैं।

लेकिन इस बार गूगल देशवासियों को एक सरप्राइज दिया। दिवाली सर्च करने पर सबसे ऊपर “दिवाली” लिखा आ रहा है और उसके नीचे “त्योहार” लिखा है।

और उसके साइड में एक टिमटिमाते दीया भी दिखा दिखाई दे रहा है जो सितारों से घिरा हुआ है। इस दीया पर क्लिक करते ही यूजर की स्क्रीन दीया से भर जाति है।

आपके कर्सर में एक जलता हुआ दीया होगा और आप उस दीया से अन्य दीया जला सकते हैं। जब सारा दिया जल जाता है तो आपका स्क्रीन रोशनी से भर जाता है। 

ऐसा ही एक खूबसूरत एनिमेशन लेकर 2022 दिवाली में गूगल ने हम सब को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। चलिए अब जानते हैं कि यह आप कैसे कर सकते हैं।

अपने मोबाइल या डेक्सटॉप पर गूगल ऐप को ओपन करें या फिर कोई भी ब्राउज़र ओपन करें और गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

फिर सर्च बॉक्स में  'Diwali' या  'Diwali 2022' यह लिखकर सर्च करें। तो आप देख पाएंगे कि दिवाली लिखा आ रहा है और उसके नीचे लिखा है त्यौहार।

इसके ठीक साइड में ही आपको एक जलता हुआ दिया दिखाई देगा। आप उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई सारे दिया आ जाएंगे।

अब आप उस जलते हुए दिया से बाकी जो सारे दिया आपकी स्क्रीन पर हैं उन सभी को जला सकते हैं। जब सारा दिया जल जाता है तो आपका स्क्रीन रोशनी से भर जाता है।