हमारे देश में लोग कई तरह के काम करते हैं और पैसा भी कमाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जानवरों को पालने से अच्छी खासी कमाई करते हैं।
हमारे इस कृषि प्रधान देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो जानवरों को पालते हैं और उससे उत्पादित चीजों को या उस जानवरों को बेचकर बहुत पैसा कमाते हैं।
अभी आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की इससे कितना कमाया जा सकता है? आपको बता दें कि एक आम इंसान के लिए रोजी-रोटी चलाने के लिए जितनी जरूरत होती है, उससे कहीं ज्यादा आप कमा सकते हैं।
आज हम जिस बिज़नेस के बारे में बात करेंगे वह यह है कि आप बकरियों को पालने से पैसे कैसे कमा सकते हैं।
क्या आप जानते हैं बकरियों से बहुत कुछ चीजे मिलता हैं जिसकी चाहत बाजार में बहुत ज़्यादा होता हैं जैसे की मांस, दूध, बाल (फाइबर) और खाल अदि।
बकरी पालने से आपको कई तरीके से लाभ होगा। और इसे पलना भी आसान होता है।
इस समय आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस काम को कैसे शुरू किया जाए?
सबसे पहले आपको 10 12 बकरियां खरीदने की जरूरत है। फिर यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी।
शुरुवात में आप आपने घर पर ही इसे पलना शुरू कर सकते हैं। फिर बाद में आप एक पशु फार्म बना सकते हैं।
आप इसकी खाल, दूध, मांस बेंचकर या कई अन्य तरीकों से बहुत पैसा कमा सकते हैं।