अभी के टाइम पर 5जी स्मार्टफोन की मांग काफी बढ़ गई है। क्योंकि भारत में बहुत जल्द 5जी सेवाएं (5G Service) शुरू होने वाली हैं।
भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त होने से कुछ समय पहले, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सेवाओं को लॉन्च करने की अपनी योजना का खुलासा किया।
सभी टेलीकॉम कंपनी के साथ-साथ Jio ने भी यह खुलासा किया कि दीवाली आने से पहले वह 5जी सेवाएं लांच करेगी।
अगर आप एक Jio यूजर है और आप जियो 5जी इस्तेमाल करने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि Jio 5G सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक जरूरी काम करना होगा।
Jio AGM 2022 में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा किया था कि दिवाली पर वह Jio 5G सर्विस को लॉन्च करने जा रहे हैं।
Jio 5G वर्तमान में केवल मुंबई (Jio 5G मुंबई), दिल्ली (Jio 5G दिल्ली), कोलकाता (Jio 5G कोलकाता), और चेन्नई (Jio 5G चेन्नई) में लॉन्च हो रहा है।
कंपनी की ओर से जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से अगर आप जिओ सिम का इस्तेमाल करते हैं और इन चार शहरों में से किसी एक में रहते हैं तो आपको Jio 5G का इस्तेमाल करने के लिए एक जरूरी काम करना होगा।
एक बात का याद रखें अगर आपका फोन 4G सपोर्टेड है तो आप 5G का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपका हैंडसेट 5G सपोर्टेड हो ना होगा।
अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप चेक करेंगे आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं। इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर जाएं, फिर मोबाइल नेटवर्क' ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर आप सिम कार्ड को चुने। यहां आपको नेटवर्क टाइप सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। आप की सेटिंग की मदद से अपने नेटवर्क की मूड को चेंज कर सकते हैं।
अगर आपको इस लिस्ट में 5G का ऑप्शन मिलता है तो आप समझ जाइए कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड है। और अगर आपको यह ऑप्शन नहीं मिलता है तो आपको एक 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा।