हमारे देश को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जवानों को देश के अलग-अलग हिस्सों में सीमा पर बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उन्हें अक्सर गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है और कई सैनिकों को अपनी जान गंवानी पढ़ती है।

कुछ दिनों पहले मणिपुर की पहाड़ियों में लैंडस्लाइड् के वजह से कई सैनिकों को जोखिम उठाना पड़ा था।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 2 स्टूडेंट्स ने जवानों के लिए एक स्मार्ट वॉच ट्रैकर बनाया है जो उनको इन मुश्किल हालातों में मदद करेगा।

इस स्मार्ट वॉच ट्रैकर की मदद से जवानों की लोकेशन का पता चल सकेगा, इससे उन जवानों को ढूंढना और सही समय पर उनका इलाज करना आसान होगा।

वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के दो छात्रों ने मणिपुर की घटना को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया।

उन्होंने कहा है कि यह स्मार्ट ट्रैकिंग वॉच लैंडस्लाइड होने पर जवानों को ढूंढने में और रेस्क्यू करने में मदद करेगी।

अगर कोई जवान लैंडस्लाइड में दब जाता है तो प्रेशर होने की वजह से वॉच से सिग्नल कंट्रोल रूम तक जाएगी और रेस्क्यू टीम को पता लग जाएगा। और उस जवान का लोकेशन ट्रैक करके उसे रिसक्यू कर पाएगा।