इस साल की शुरू में Sony ने लॉन्च किया था Flagship Xperia 1 IV। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपेक्षित एक्सपीरिया 5 IV की घोषणा नहीं की है।
अब 1 सितंबर को जापानी समूह ने एक लॉन्च इवेंट निर्धारित किया है जिस इवेंट पर वह Sony Xperia 5 IV को लॉन्च कर सकता है।
1 सितंबर को यह इवेंट जापान के समयानुसार शाम 4 बजे होगा। साथ ही, इसकी लाइव-स्ट्रीमिंग Sony Xperia YouTube चैनल पर ऑफीशियली किया जाएगा, ताकि लोग इसे अपने घर से आराम से देख सकें।
यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक टीचर के जरिए कंपनी ने इस इवेंट की घोषणा की है। यहां मज़ेदार बात यह है कि कलाकार कैट बार्न्स के साथ सोनी ने सहयोग किया।
हमें लगता है कि यह एक्सपीरिया 5 IV लंबे समय तक चलने वाला है। अगर अब टीजर देखते हैं तो पता चल जाएगा की अपकमिंग Xperia स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर होगा।
जहां तक खबर मिल रहा है इसकी डिजाइन पॉकेट फ्रेंडली किया गया है ताकि यूजर्स इसे इस्तेमाल करने में कंफर्ट फील कर सके।
हाल ही में FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि Xperia 5 IV फोन 153.5mm (6-इंच) डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही, 3.5 mm हेडफोन जैक और एक USB Type-C पोर्ट से लैस होने की सूची में है।
डिवाइस कि स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 Soc प्रोसेसर होगा।
हालाँकि, पुराने स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही, इसमें IP68 वाटर रेसिस्टेंस और 120Hz OLED डिस्प्ले होगा।
ट्रिपल रियर कैमरा सेठ आपके साथ इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हो सकते हैं। इस फोन की कीमत और अन्य विस्तृत जानकारी अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है।