Pin Code Kya Hai – क्या आप जानना चाहते हैं कि पिन कोड क्या है? तो यह पोस्ट आपके लिए है। आज मैं आपके साथ Pin Code के बारे में कुछ जानकारी साझा करूंगा।
आजकल Online Shopping, Courier Service, चिट्ठी भेजने या कोई जरूरी चीज एक पते से दूसरे पते पर भेजने के लिए Pin Code सबसे जरूरी चीज है। अगर हम इस Pin Code के बिना किसी भी पते के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Pin Code Kya Hai
Pin Code छह अंकों की एक Unique संख्या है जिसका उपयोग किसी भारतीय डाकघर के पते की पहचान करने के लिए किया जाता है। Pin का Full Form Postal Index Number होता है।
भारत में Pin Code 6 अंकों का होता है। इन 6 संख्याओं में से प्रत्येक का प्रयोग भिन्न अर्थों में किया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि इन 6 संख्याओं में से प्रत्येक का अर्थ क्या है और इनका उपयोग क्यों किया जाता है?
15 August 1972 को भारतीय डाक विभाग द्वारा सबसे पहले Pin Code पेश किया गया था। यह प्रणाली विश्व में सबसे पहले भारत में लागू की गई थी।
Pin Code Ka Matlab Kya Hai
भारतीय डाक विभाग भारत के एक छोर से दूसरे छोर तक डाक प्रणाली के माध्यम से आसान और सटीक वितरण के लिए भारत को 9 क्षेत्रों में विभाजित किया था। इनमें से आठ General Pin Code Zone और एक आर्मी Pin Code Zone है। Pin Code का पहला अंक नौ क्षेत्रों मैं से एक क्षेत्र को दर्शाता है।
ये 9 Region या क्षेत्र हैं –
- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर
- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
- राजस्थान, गुजरात, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली
- गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश
- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक
- तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप
- पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम
- बिहार, झारखंड
- यह सेना डाक सेवा के लिए रखा गया है।
Pin Code का दूसरा अंक Sub Region के विशिष्ट राज्य के स्थान को दर्शाता है।
Pin Code का तीसरे अंक उस Sub Region के विशिष्ट जिले के स्थान को दर्शाता है।
Pin Code के अंतिम तीन अंक उस जिले के विशिष्ट डाकघर या डाकघर कोड होते हैं।
ये भी पढ़ें: VPA Kya Hota Hai – VPA क्या होता है?
इसे एक उदाहरण से समझते हैं –
मान लीजिए एक Pin Code है 721211। यदि इस Pin Code का पहला अंक 7 है। यानी यह 7वें Region के राज्यों में से किसी एक का Pin Code है।
दूसरा नंबर है 2। यानी पश्चिम बंगाल राज्य का एक Sub Region है। क्योंकि पश्चिम बंगाल के पांच Sub Region Code हैं 70, 71, 72, 73, 74।
तीसरा अंक 1 है यानी पश्चिम बंगाल राज्य के भीतर एक जिले का कोड। यह Medinipur जिले के अंतर्गत आता है। और अंतिम तीन अंक उस जिले में स्थित एक डाकघर को दर्शाते हैं।
इस तरह Pin Number की मदद से पूरे भारत में Postal Circles को जोड़ा गया है।