Telegram Channel
WhatsApp Channel
मार्केट में एक ऐसी स्कीम है जहां आप एकमुश्त (Lumpsum) रकम निवेश करके एक निश्चित मासिक आय कर सकते हैं। इस योजना का नाम Post Office Monthly Income scheme है।
यह योजना आज की नई नहीं है, यह काफी पहले से ही शुरू की गई थी। इस योजना में कुछ नये बदलाव किये गये हैं।
तो हमारे आज के ब्लॉग पोस्ट में हम आपको Post Office MIS Scheme Kya Hai और इस Mis स्कीम से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
Post Office MIS Scheme Kya Hai
Post Office Monthly Income Scheme एक प्रकार की योजना है जहां कोई व्यक्ति लंपसम (Lumpsum) राशि निवेश करके हर महीने एक फिक्स्ड इनकम जेनरेट कर सकता है। यह योजना वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आती है, इसलिए यह बंद होने की संभावना बहुत कम है। इसलिए आप चाहें तो इस योजना में आप निश्चिंत होकर पैसा जमा कर सकते हैं।
यहां आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। शुरुआत में इसकी सीमा 4.5 लाख रुपये थी। बाद में भारत की केंद्र सरकार ने 2023 में इसकी सीमा बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी।
यहां आप न्यूनतम 1500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में आप किसी के साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं, लेकिन उसमें भी एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है।
और ज्वाइंट अकाउंट में आप कुल 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना में आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर MIS योजना का एक फॉर्म लाना होगा। फिर आपको उस फॉर्म को सही से भरना होगा।
फॉर्म भरने के बाद पासपोर्ट फोटो की 2 कॉपी, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ फॉर्म के साथ अटैच कर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। और जिस व्यक्ति को आप नामांकित करेंगे हैं उसे भी फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा।
इसके साथ ही आपको पैसा इन्वेस्ट का एक चेक भी डिपॉजिट करना होगा। आप ये प्रोसेस आप ऑनलाइन पर भी कर सकते हैं लेकिन अंत में आपको सभी दस्तावेज़ पोस्ट ऑफिस में जमा करने होंगे।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना की पात्रता
इस योजना में 10 साल की उम्र से कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। यदि कोई माइनर 10 से 18 वर्ष की आयु के बीच इस योजना में निवेश करता है, तो बच्चा 18 वर्ष का होने तक योजना से पैसा नहीं निकाल सकता है।
18 साल की उम्र में उसे अपने माइनर खाते को नॉर्मल खाते में बदलने के लिए पोस्ट ऑफिस जाना होगा। एनआरआई इस योजना में निवेश नहीं कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में एमआईएस का क्या रेट है?
MIS योजना की ब्याज दर हर तिमाही में बदलती है। फिलहाल इसकी ब्याज दर 7.4% चल रही है। हालाँकि, जिस समय आप पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं उस समय जो ब्याज दर होगी अगले पांच हाल तक वही ब्याज दर जारी रहेगी।
जमा राशि | ब्याज राशि | कुल ब्याज राशि |
---|---|---|
₹1 Lakh | ₹616 | ₹37,000 |
₹2 Lakh | ₹1,233 | ₹74,000 |
₹3 Lakh | ₹1,850 | ₹1,11,000 |
₹4 Lakh | ₹2,466 | ₹1,48,000 |
₹5 Lakh | ₹3,083 | ₹1,85,000 |
₹6 Lakh | ₹3,700 | ₹2,22,000 |
₹7 Lakh | ₹4,316 | ₹2,59,000 |
₹8 Lakh | ₹4,933 | ₹2,96,000 |
₹9 Lakh | ₹5,550 | ₹3,33,000 |
₹10 Lakh | ₹6,166 | ₹3,70,000 |
₹11 Lakh | ₹6,783 | ₹4,07,000 |
₹12 Lakh | ₹7,400 | ₹4,44,000 |
₹13 Lakh | ₹8,016 | ₹4,81,000 |
₹14 Lakh | ₹8,633 | ₹5,18,000 |
₹15 Lakh | ₹9,250 | ₹5,55,000 |
पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना में लॉक-इन पीरियड क्या है?
एक बात मैं आपको स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि योजना से मिलने वाला पैसा आपको हर महीने ब्याज दर पर मिलता रहेगा। ब्याज राशि से कोई कटौती या वसूली नहीं की जाएगी।
जुर्माना शुल्क जमा राशि से काट लिया जाएगा। लेकिन MIS अकाउंट में आपको लोन सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
MIS Scheme के बारे में जानकारी
डिपॉजिट के बारे में जानकारी
एमआईएस स्कीम के लाभ सुविधाएं
जमाकर्ता की मृत्यु हो जाए तो क्या होगा?
यदि किसी का MIS स्कीम में सिंगल अकाउंट है तो नामांकित व्यक्ति को वह अकाउंट बंद करना होगा। नामांकित व्यक्ति भविष्य में उस अकाउंट का संचालन नहीं कर सकेगा।
फिर नॉमिनी को उस अकाउंट का सारा मूलधन और ब्याज मिल जाएगा। यदि किसी का MIS स्कीम में जॉइंट अकाउंट है तो प्रक्रिया अलग है।
अगर जॉइंट अकाउंट में दो लोग हैं तो सबसे पहले जॉइंट अकाउंट को नॉरमल अकाउंट में बदलना होगा।
फिर उस अकाउंट का नामांकित व्यक्ति को उसी तरह से पहले अकाउंट को बंद करना होगा और फिर उनको मूल राशि ब्याज सहित सारा पैसा मिल जाएगा।
Telegram Channel
WhatsApp Channel
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज की पोस्ट में हमने आपको बताया है कि Post Office MIS Scheme Kya Hai, आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसकी विशेषताएं क्या हैं और भी बहुत कुछ।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें। और अगर आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।
SS Hindi Tech एक tech-related वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आप Internet के बारे में कई नए Tips & Tricks सीख सकते हैं। यदि आप कुछ Online सीखने में रुचि रखते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर Internet, Technology, Blogging, YouTube आदि के बारे में कई Article मिलेंगे।