इंग्लिश बोलना कैसे सीखे – English Bolna Kaise Sikhe?

5/5 - (3 votes)

नमस्ते दोस्तों आपने से कई ऐसे हैं जो इंग्लिश में बात करना चाहते हैं। कई ऐसे लोग होते हैं जो बहुत कोशिश करने के बाद भी दूसरों के सामने इंग्लिश ठीक से नहीं बोल पाते।

इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको 4 ऐसी टिप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से इंग्लिश सीख सकते हैं और दूसरों के साथ इंग्लिश में बात कर सकते हैं।

आप सभी जानते हैं कि आज के टाइम पर इंग्लिश कितनी महत्वपूर्ण है। हमारी आज की यह पोस्ट “English Bolna Kaise Sikhe” आपको क्यों पढ़ना चाहिए?

अगर आप काफी समय से इंग्लिश सीखने के लिए कोचिंग क्लास ले रहे हैं, कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी इंग्लिश नहीं सीख पा रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।

इस पोस्ट में 4 महत्वपूर्ण पॉइंट पर चर्चा की गई है, जो आपके इंग्लिश सीखने के लिए बहुत उपयोगी होगी।

English Bolna Kaise Sikhe

इंग्लिश बोलना सीखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

1. सही माहौल (Environment) में रहें

इंग्लिश सीखने से पहले आपको यह देखना होगा कि आप किस माहौल (Environment) में हैं। सीधे इंग्लिश सीखने की प्रोसेस शुरू करने से पहले, आपको इंग्लिश सीखने के लिए उपयुक्त माहौल बनाना होगा।

कई मामलों में ऐसा होता है की आप जहां हों वहां कोई भी इंग्लिश नहीं बोलता। तो वहां आपको इंग्लिश बोलने का कॉन्फिडेंस नहीं मिल पाता और नतीजा यह होता है कि आप इंग्लिश भी नहीं सीख पाते।

कई बार ऐसा होता है जब कोई आपसे इंग्लिश में बात करता है और आप उसके द्वारा बोले गए इंग्लिश शब्दों को समझ तो लेते हैं लेकिन आप उनसे इंग्लिश में बात नहीं कर पाते।

ऐसा इसलिए है क्योंकि आप सही माहौल में नहीं रहते हैं। इसलिए इंग्लिश सीखना शुरू करने से पहले आपको सही माहौल बनाने की जरूरत है। आप इसे दो तरीकों से कर सकते हैं –

1) अगर आपके शहर में कोई इंस्टिट्यूट है तो आप वहां जाकर दूसरों से इंग्लिश में बात कर सकते हैं। वहां कोई भी आपकी इंग्लिश बोलने का मज़ाक नहीं उड़ाएगा। इतना ही नहीं बल्कि वहां जाकर आप कॉन्फिडेंस के साथ किसी से भी इंग्लिश में बात कर सकते हैं।

2) आप ऐसी जगह चले जाइए जहां लोग 24 घंटे इंग्लिश बोलते हैं।

इंग्लिश सीखने के लिए सही माहौल बनाने के लिए आप इन दोनों पॉइंट्स में से किसी एक को चुन सकते हैं।

जितना ज्यादा आप ऐसी माहौल में रहेंगे, दूसरों की बात सुनेंगे और दूसरों से बात करेंगे, उतना ज्यादा आपकी इंग्लिश बोलने का प्रैक्टिस होगा करेंगे और आप अच्छे से इंग्लिश में बात करना सीखेंगे।

2. पहले बेसिक चीजें सीखें

इंग्लिश सीखते समय कई लोग जो गलती करते हैं, वह यह है कि पहले एडवांस लेवल की चीजें सीखना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

इंग्लिश ठीक से सीखने के लिए सबसे पहले आपको बेसिक चीजें  सीखने की जरूरत है। जब आप बेसिक चीजें अच्छी तरह से सीख जाएंगे, तो आप एडवांस लेवल की चीजें अपने आप सीख जाएंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि सबसे पहले आपको क्या सीखना चाहिए। चिंता न करें हम आपको इंग्लिश सीखने के लिए चार टॉपिक बताएंगे जिन्हें आपको पहले सीखना चाहिए।

  1. प्रीपोजिशन (Preposition)
  2. कंजंक्शन (Conjunction)
  3. टेंस (Tense)
  4. वॉइस चेंज (Voice Change)

इंग्लिश सीखने के लिए शुरुआती चरण में इन 4 टॉपिक को सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो पहले इन 4 टॉपिक को अच्छे से सीख लें।

पहले बेसिक चीजें अच्छे से सीखें फिर आप एडवांस चीजें अपने आप सीख जाएंगे।

3. खुद का डिक्शनरी बनाएं

इंग्लिश सीखने के लिए सही माहौल बनाने और बेसिक टॉपिक्स जानने के बाद, जो जरूरी है वह है इंग्लिश शब्दों का खुद का एक डिक्शनरी बनाना।

जब आप इंग्लिश सीखना शुरू करेंगे तो आप आपकी शब्दावली में कमी महसूस कर पाएंगे। आप कई ऐसे शब्द सुनने को मिलेंगे जिसका मतलब नहीं जानते होंगे।

और परिणामस्वरूप आप अच्छी तरह से इंग्लिश नहीं बोल पाएंगे। किसी भी इंग्लिश शब्द का मतलब जानने के लिए हम डिक्शनरी का सहारा लेते हैं।

तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी भी इंग्लिश शब्द का मतलब याद कर सकते हैं। जब से आप इंग्लिश सीखना शुरू करें, तब से हर समय अपने पास एक डायरी रखें।

या आप इसके बदले आप अपने मोबाइल फ़ोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन भर में जो भी नए या अज्ञात इंग्लिश शब्द आप सुनते हैं, उन्हें अपनी डायरी में नोट कर लें। आपको दो तरह के शब्द दिखेंगे।

पहला तो कुछ बेसिक शब्द हैं जिनका आप अर्थ जानते हैं। और दूसरा, आप कुछ ऐसे शब्द सुनेंगे जिनका मतलब आपको नहीं पता होगा।

जिन शब्दों के अर्थ आप नहीं जानते या जो शब्द आपको नए लगते हैं, उन्हें अपनी डायरी में लिखें। और जिन शब्दों का मतलब आप जानते हैं उन्हें नोट करने की कोई जरूरत नहीं है।

अब आप जिन शब्दों को अपने डायरी में नोट करेंगे उनका अर्थ आपको डिक्शनरी से खोज कर अपने डायरी में लिख कर रखना होगा।

इस तरह आप कम से कम एक महीने तक हर दिन एक-एक चीज़ को ऑब्सेर्वे करें और नए इंग्लिश शब्दों के अर्थ खोजें और उन्हें अपनी डायरी में नोट करें।

इस तरह आप अपना खुद का एक डिक्शनरी बना सकते हैं जिसमें आपके दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले इंग्लिश शब्दों के अर्थ शामिल होंगे।

4. आत्मविश्वास (Self Confidence) बढ़ाएँ

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इंग्लिश का ज्ञान तो बहुत होता है लेकिन वे इंग्लिश नहीं बोल पाते। इसका मुख्य कारण आत्मविश्वास (Self Confidence) की कमी है।

बहुत से लोग इंग्लिश बोलने में घबराहट और शर्म महसूस करते हैं। अगर आप भी इंग्लिश बोलने में आत्मविश्वास खो देते हैं और जिसकी वजह से ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं।

तो नीचे आपके लिए अपना आत्मविश्वास (Self Confidence) बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं –

1) सबसे पहले आपको अलग-अलग जगहों पर भाषण देने का अभ्यास करना होगा। यह आप कैसे कर सकते हैं? इसकी शुरुआत आप अपने इंस्टिट्यूट से कर सकते हैं।

आप अपने इंस्टिट्यूट में 10 से 15 लोगों के सामने अपना भाषण दे सकते हैं। और इस तरह अलग-अलग जगहों पर इंग्लिश में भाषण देने का अभ्यास करें।

2) यदि आप ऐसा भी नहीं कर सकते हैं, तो घर पर आईने के सामने खड़े होकर जो आप कहना चाहते हैं उन बातों को खुद की तरफ देखकर कहने की कोशिश करें।

शुरुआत में थोड़ी शर्म महसूस हो सकती है लेकिन अगर आप ऐसा कंटिन्यू करते हैं तो आपमें एक अलग स्तर का आत्मविश्वास आ जाएगा।

3) आप अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर किसी भी विषय पर इंग्लिश में ग्रुप डिस्कशन कर सकते हैं। वहां हिंदी की बजाय इंग्लिश में बात करें।

4) किसी से के साथ Debate कर सकते है। बहुत से लोग अलग-अलगलोगों के साथ अपनी भाषा में Debate करते हैं। इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों शामिल होते हैं। वहां आप इंग्लिश में बोलकर अपना कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढ़ा सकते हैं।

निष्कर्ष

इंग्लिश सीखने के लिए आप आज की पोस्ट “English Bolna Kaise Sikhe” में बताए गए पॉइंट्स को फॉलो कर सकते हैं। इन चीज़ों को करने से आपकी इंग्लिश सीखने की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।

साथ ही इन चीजों का अच्छे से अभ्यास करने के बाद आप दूसरों से पूरे आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश बोलने में सक्षम हो जाएंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं कि आपने कौन सा तरीका इस्तेमाल किया है।

इसके अलावा यदि आप इंग्लिश सीखने का कोई अन्य आसान तरीका जानते हैं तो आप उसे भी कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं और दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। और इस पोस्ट को अपने जानने वालों के साथ शेयर करें जो इंग्लिश सीखना चाहते हैं।

आप ये भी पढ़ सकते हैं:

 Instagram पे पैसे कैसे कमाए?

➤ Age Kaise Nikale – Best Age Calculator

➤ Resume कैसे बनाएं?

➤ घर बैठे पैसे कैसे कमाए? (स्टूडेंट और महिलाएं)

SS Hindi Tech एक tech-related वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आप Internet के बारे में कई नए Tips & Tricks सीख सकते हैं। यदि आप कुछ Online सीखने में रुचि रखते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर Internet, Technology, Blogging, YouTube आदि के बारे में कई Article मिलेंगे।

Leave a Comment