MS Word की File को PDF कैसे बनाएं {2024}

5/5 - (2 votes)

आजकल लोग किसी भी डॉक्यूमेंट को PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन किसी को भेजते हैं। PDF का पूरा नाम Portable Document Format है। जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के दस्तावेज़ बनाने के लिए किया जाता है।

PDF 1993 और 1994 के बीच बनाया गया था। इसे Adobe Systems द्वारा विकसित किया गया था। तब से, PDF का उपयोग विभिन्न प्रकार के डॉक्यूमेंटेशन के लिए किया जाता रहा है।

चाहे वह व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए हो या शैक्षिक उद्देश्यों के लिए। ऑफिस, कोर्ट हर सेक्टर में इन दिनों PDF का इस्तेमाल करना आम बात हो गई है।

मान लीजिए कोई आपको एक MS Word फाइल भेजता है। लेकिन अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो आप मोबाइल की मदद से उस MS Word फाइल में मौजूद दस्तावेजों को नहीं देख सकते हैं।

लेकिन अगर आप उस MS Word फाइल को PDF में कन्वर्ट करते हैं तो आप देख सकते हैं कि उस MS Word फाइल में क्या है। PDF फाइल को किसी भी मोबाइल में आसानी से खोला जा सकता है लेकिन Word फाइल को मोबाइल में आसानी से नहीं खोला जा सकता है।

इसलिए यदि आप किसी को कोई दस्तावेज भेजना चाहते हैं, तो आपको MS Word  फाइल को PDF फाइल में बदल कर भेजना चाहिए।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो नहीं जानते हैं की MS Word Ki File Ko PDF Kaise Banaye। तो आज के इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे MS Word Ki File Ko PDF Kaise Banaye। हमारे पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें।

MS Word फाइल को PDF में बदलने के दो तरीके हैं। एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन। MS Word फाइल को PDF में बदलने के दो तरीकों पर नीचे चर्चा की गई है।

MS Word Ki File Ko PDF Kaise Banaye

1. Word फाइल को सीधे PDF में सेव करें

यदि आप Microsoft Word में कोई नोट्स या दस्तावेज़ बनाते हैं, तो आप इसे सीधे PDF फॉर्मेट में save कर सकते हैं। अगर आपके पास Microsoft Word एप्लिकेशन इंस्टॉल है, तो आप लैपटॉप या डेस्कटॉप की मदद से वर्ड फाइल को सीधे पीडीएफ में सेव कर सकते हैं।

(याद रखें कि Microsoft Word 2007 से PDF में सेव करने का विकल्प है) अगर आपके डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Microsoft Word 2007 से पहले का वर्जन इंस्टॉल हैं तो आप MS Word फाइल को PDF फॉर्मेट में सेव नहीं कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया है। आप कैसे सीधे MS Word फाइल को PDF फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं, नीचे स्टेप बाई स्टेप दिखाया गया है।



1. MS Word एप्लिकेशन में अपना डॉक्यूमेंट खोलें और File विकल्प पर क्लिक करें।

2. इसके बाद Save As ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. फाइल को सेव करने के लिए एक टूलबार खुलेगा। चुनें कि आप फ़ाइल को कहाँ Save करीना चाहते हैं और Save as type: पर क्लिक करें।

4. इसके बाद PDF ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें और MS Word फाइल आपके सिस्टम में PDF फॉर्मेट में Save हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: मोबाइल में पीडीएफ फाइल कैसे बनाये?

2. Word फाइल को ऑनलाइन PDF में बदलें

अगर कोई आपको MS Word फाइल भेजता है। फिर आप आसानी से MS Word फाइल को PDF में ऑनलाइन बदल सकते हैं। MS Word Ki File Ko PDF Kaise Banaye नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है।



1. अपने फोन के किसी भी ब्राउजर में cloudconvert.com/doc-to-pdf टाइप करें और एंटर करें।

2. फिर Select file ऑप्शन पर क्लिक करके MS Word फाइल को सेलेक्ट करें।

3. इसके बाद Convert Word ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. कन्वर्ट करने के बाद डाउनलोड करने के लिए Download ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां से आप बड़ी आसानी से MS Word फाइल को PDF में कन्वर्ट कर सकते हैं।

आप ये भी पढ़ सकते हैं

➤ PDF File Me Password Kaise Lagaye

➤ मोबाइल से प्रिंट आउट कैसे निकाले?

➤ How To Calculate Percentage In Hindi

निष्कर्ष

आशा है कि आप समझ गए होंगे कि MS Word Ki File Ko PDF Kaise Banaye। ऊपर बताए गए तरीकों से आप इसे बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम यथासंभव उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

SS Hindi Tech एक tech-related वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आप Internet के बारे में कई नए Tips & Tricks सीख सकते हैं। यदि आप कुछ Online सीखने में रुचि रखते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर Internet, Technology, Blogging, YouTube आदि के बारे में कई Article मिलेंगे।

Leave a Comment