आज आप जानेंगे percentage kaise nikale। अगर आप नहीं जानते हैं की परसेंटेज कैसे निकालते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
यदि प्रतिशत को दो भागों में विभाजित किया जाता है तो एक “per” और दूसरा “cent” होता है। “per” शब्द का अर्थ प्रति है और “cent” शब्द का अर्थ 100 है।
अर्थात 100 के ऊपर जो गणना की जाती है उसे प्रतिशत कहते हैं। मान लीजिए हम दुनिया की सभी वस्तुओं को 100 मानते हैं। इसमें से अगर हम किसी एक वस्तु को पकड़ते हैं तो उसे 1 यूनिट कहा जाता है।
यानी सौ में एक। इस एक संख्या को हम 1 प्रतिशत या 1% लिख सकते हैं। 1 प्रतिशत या 1% का मतलब 1/100 है। 1/100 एक भिन्न है। प्रतिशत करने के लिए हमें सबसे पहले यह जानना होगा कि –
भिन्न क्या है और कैसे बनाएं? (Fraction in Hindi)
मान लीजिए कि एक गिलास को 5 भागों में विभाजित किया गया है और 5 भाग के 2 भागों में पानी भरा हुआ है। दूसरे शब्दों में, गिलास का दो-पांचवां भाग पानी से भरा है।
हम भिन्न के ऊपर पानी से भरे भाग को लिखेंगे और भिन्न के नीचे गिलास का कुल भाग लिखेंगे। तब भिन्न को 2/5 के रूप में लिखा जा सकता है।

भिन्न के ऊपरी भाग को अंश और निचले भाग को हर कहा जाता है। तो यहाँ हर गिलास की कुल भाग है और जो भाग पानी से भरा हुआ है वह अंश है।
अर्थात भिन्न बनाते समय पूरा भाग हमेशा नीचे होता है। जो भाग भरा जा रहा है या जिस भाग का उत्तर देने के लिए कहा जाता है वह हमेशा सबसे ऊपर रखा जाता है। तो आइए जानते हैं अलग-अलग उदाहरणों के जरिए।
Percentage Nikalne Ka Formula
-:प्रतिशत की गणना करने का मुख्य सूत्र है:-
प्रतिशत = (मान ⁄ कुल मान ) × 100
उदाहरण: प्रतिशत निकालने के सूत्र को एक उदाहरण से समझते हैं।
समस्या: 20 में से 5 सामान खराब हो गईं। तो कितने प्रतिशत सामान खराब हुए?
समाधान 1:
खराब हुए सामान की संख्या = 5
कुल सामान की संख्या= 20
खराब हुए सामान का प्रतिशत
= (खराब हुए सामान/कुल सामान) × 100
= (5/20) × 100
= 25%
समाधान 2:
20 में से 5 सामान खराब हुआ है।
अतः भिन्न रूप में लिखने पर 5/20 प्राप्त होता है।
यहां से प्रतिशत निकालने के लिए 100 से गुणा करें।
(5/20) × 100 = 25%
इसे ऐसे भी किया जा सकता है,
20 सामान में से खराब हुई है = 5 सामान
1 सामान में से खराब होगा = 5/20 सामान
100 सामान में से खराब होगा = (5/20) × 100 = 25 सामान
∴ यदि 20 में से 5 सामान खराब हो जाती हैं, तो 25% सामान खराब हो जाती हैं।
Percentage Kaise Nikale
हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि प्रतिशत क्या है। आइए देखें कि आप अलग-अलग मामलों में अलग-अलग तरीकों से परसेंटेज कैसे निकाल सकते हैं।
प्रतिशत की गणना के लिए कई सूत्र या कई शॉर्टकट ट्रिक्स हैं। जिसे हम विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जानेंगे। प्रत्येक ट्रिक्स जो हमें जानना आवश्यक है –
1. डायरेक्ट मल्टीप्लिकेशन तरीका
हम 20% को 20/100 के रूप में लिख सकते हैं
अर्थात, b% को b/100 लिखा जा सकता है
Problem: 50 का 5% क्या है?
तो 5% = 5/100
और अगर हम इसे 50 से गुणा करें तो हमें उत्तर मिल जाएगा।
तो हम लिख सकते हैं, 50*(5/100) = 2.5
∴ 50 का 5% 2.5 है।
2. परसेंटेज चेंज
Problem: यदि किसी व्यक्ति के वेतन में 30% की वृद्धि होती है, तो उस व्यक्ति को 390 रुपये वेतन मिलता है। तो व्यक्ति का मूल वेतन क्या है अर्थात 30% वृद्धि से पहले उसका वेतन कितना था?
हम इस समस्या को दो तरह से हल करेंगे। एक नॉर्मल तरीका है और दूसरा शॉर्टकट तरीका है।
Tricks 1 (नॉर्मल तरीका)
अगर हम नॉर्मल तरीके से करते हैं,
मान लें कि व्यक्ति का मूल वेतन था 100%
चूँकि वृद्धि 30% है, उसका वर्तमान वेतन 130% है
सवाल में कहा है कि वर्तमान मैं उन्हें 390 रुपए मिलते हैं।
130% = 390 रुपये
1% = 390/130 रुपये
100% = (390/130)*100= 300 रुपये
∴ 30% वृद्धि से पहले, व्यक्ति का वेतन 300 रुपये था।
Tricks 2 (शॉर्टकट तरीका)
अगर हम इसे शॉर्टकट तरीके के जरिए करते हैं –
हम प्रतिशत वृद्धि को a और वर्तमान वेतन को b मानेंगे।
अर्थात, a = 30% और b = 390 रुपये
यदि परसेंटेज बढ़ता है,
व्यक्ति का मूल वेतन = {b/(100+a)}*100 = {390/(100+30}*100 = 300 रुपये
यदि प्रतिशत घटता है,
व्यक्ति का मूल वेतन = {b/(100-a)}*100 = {390/(100-30}*100 = 200 रुपये
∴ चूंकि परसेंटेज वृद्धि का उल्लेख किया गया था, व्यक्ति का मूल वेतन 300 रुपये था।
प्रतिशत कटौती का उल्लेख होता तो व्यक्ति का मूल वेतन 200 रुपये होता।
Exam Percentage Kaise Nikale
मान लीजिए कि किसी एक लड़के ने परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह कैलकुलेशन कैसे करेगा, कि कुल कितने अंक मिले हैं? इसे पता करने के लिए आप इन Steps को फॉलो करें। ऐसे में टेस्ट का नंबर 500 था।
वह इस तरीके से मोबाइल की मदद से बिना नोटबुक पेन के शॉर्टकट ट्रिक्स के जरिए कैलकुलेशन कर पाएगा। आप मोबाइल Calculator खोलेंगे।
खोलने के बाद टाइप 500 × 75%। 75% का मतलब 0.75 है। फिर 500 × 0.75 = 375। यानी 500 नंबर की परीक्षा में उसे 375 मिला है।

इस तरह आप कुछ ही सेकंड में किसी भी संख्या का Percentage ज्ञात कर सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करें और इस तरह की और अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।
अब मान लीजिए किसी को परीक्षा में कुल 700 नंबर में से 550 नंबर मिलते हैं। वह कैसे कैलकुलेट करेगा कि उसे कितने परसेंटेज नंबर मिले है? इसकी कैलकुलेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
यहाँ,
टोटल नंबर = 700
प्राप्त नंबर = 550
एग्जाम में प्राप्त परसेंटेज नंबर की कैलकुलेट करने का सूत्र है:
परसेंटेज = (प्राप्त नंबर / टोटल नंबर) × 100
⇒ परसेंटेज = (550/700) × 100
⇒ परसेंटेज = 78.57 %
यानी उसने 700 नंबर की परीक्षा में 78.57% नंबर प्राप्त किए।

Calculator Se Percentage Kaise Nikale
सबसे पहले आपको अपना Mobile मैं Calculator खोलना होगा। ओपन करने के बाद आप जिस नंबर का प्रतिशत पता लगाना चाहते हैं उसे टाइप करें। जैसे 1000।
उस संख्या को गुणा करें जितना Percentage आप 1000 में से प्राप्त करना चाहते हैं। अगर आप 1000 का 45% निकालना चाहते हैं तो 1000 × 45 टाइप करें। फिर इसे 100 से Divide करें।
जैसे 1000 × 45 ÷ 100 = 450। यह एक तरीका था। दोस्तों हर संख्या को गुणा करने के बाद 100 से Divide करना न भूलें।

मोबाइल से परसेंटेज कैसे निकाले?
एक और आसान तरीका, आप प्रतिशत कैसे निकालेंगे? वो टिप्स हैं, Mobile Calculator विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद वह नंबर टाइप करें, जिस नंबर का Percentage आप पता करना चाहते हैं।
मान लीजिए आप 700 में से 80 प्रतिशत प्राप्त करना चाहते हैं। फिर 700 × 80 टाइप करें। जैसे ही आप 80 टाइप करते हैं, Percentage बटन पर क्लिक करें और आप देखेंगे कि प्रतिशत का मान अपने आप आ जाएगा।
जैसे 80% = 0.8। फिर उस प्रतिशत के मान को जितना आप गुणा करना चाहते हैं, उससे गुणा कर दें, तो उसका उत्तर आ जाएगा। जैसे 700 × 80% = 700 × 0.8 = 560। तो इस ट्रिक से हमें पता चल गया कि 700 का 80% है 560।

तो अब तक मैंने आपको विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया है कि percentage kaise nikale। आइए अब एक मजेदार तरीके से जानते हैं कि परसेंटेज कैसे निकलते है।
टूल की मदद से परसेंटेज कैसे निकाले?
यदि आप बहुत कम समय में सभी प्रकार के परसेंटेज कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो आप एक टूल का उपयोग कर सकते हैं।
इसके माध्यम से आप बिना किसी कैलकुलेशन के आसानी से परसेंटेज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे WAST Percentage Calculator पर क्लिक करें –
Case 1
Problem: 120 का 30% = ?
अगर आप इसका पता लगाना चाहते हैं तो बिना किसी कैलकुलेशन के इस टूल की मदद से आसानी से पता लगा सकते हैं।
प्रतिशत कैलकुलेटर पर जाने के बाद –
Step 1: सबसे पहले Percentage के स्थान पर 30 और अंक के स्थान पर 120 डाल कर Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बटन पर क्लिक करने के बाद आपको सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो Reset बटन पर क्लिक करके इस प्रकार की गणना फिर से कर सकते हैं।

Case 2
Problem: 120 में से 50 = कितना प्रतिशत?
अगर आप इसका उत्तर जानना चाहते हैं तो आप इस टूल से बिना किसी गणना के आसानी से पता लगा सकते हैं –
Step 1: इस पेज के दूसरे टूल में पहले बॉक्स में 50 और दूसरे बॉक्स में 120 डालकर Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: कैलकुलेट बॉटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि उत्तर 41.66% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

Case 3
Problem: 35 से बढ़कर 55 हो गया है, तो कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
यदि आपके पास ऐसे प्रश्न हैं, तो आप बिना किसी गणना के इस टूल की सहायता से ऐसे प्रश्नों के उत्तर आसानी से खोज सकते हैं।
Step 1: जो बढ़ गया है यानी बदल गया है उसे New Number के बॉक्स में लिखें और पहले वाला नंबर Old Number के बॉक्स में डालें। इस गणना में 35 बढ़कर 55 हुआ है। फिर Increase विकल्प का चयन करें और Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि प्रश्न का उत्तर 57.14% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

और यदि प्रश्न मैं कहा जाता कि 35 को घटाकर 16 कर दिया जाए, तो इसे कितने प्रतिशत घटाया गया है?
फिर इसी तरह New Number के बॉक्स में 16 और Old Number के बॉक्स में 35 डालकर सिर्फ Decrease विकल्प को सिलेक्ट करके Calculate बटन पर क्लिक कहते हैं उत्तर मिल जाता।
Case 4
Problem: 67 और 49 के बीच परसेंटेज डिफरेंस कितना है?
यदि आप दो संख्याओं के बीच परसेंटेज डिफरेंस ज्ञात करना चाहते हैं। अगर ऐसे प्रश्न हैं तो आप इस टूल की मदद से बिना किसी गणना के आसानी से उत्तर पा सकते हैं-
Step 1: पहले संख्या को Value 1 और दूसरे संख्या को Value 2 पर डाले और Calculate बटन पर क्लिक करें।

Step 2: Calculate बॉटन पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि प्रश्न का उत्तर 50% है। आप चाहें तो Reset ऑप्शन पर क्लिक करके इस तरह की कैलकुलेशन फिर से कर सकते हैं।

Percentage निकालने की Short Tricks
Trick 1
Problem: 30% of 40
जब भी इस प्रकार के प्रश्न में दोनों संख्याओं के अंत में 0 आता है। फिर उन दो 0 को हटा दें और शेष संख्या को दो से गुणा करें।
यानी, 4 × 3 = 12
Trick 2
Problem: 20% of 45
यदि किसी एक संख्या के अंत में 0 है। फिर उस स्थिति में उस एक शून्य को छोड़कर शेष संख्या को दूसरी संख्या से गुणा करें।
यानी, 2 × 45 = 90
फिर गुणनफल के दाईं ओर से एक संख्या के बाद दशमलव लगाएं।
यानी, 20% of 45= 9.0
Trick 3
Problem: 15% of 15
इस मामले में चूंकि दोनों नंबरों के अंत में कोई 0 नहीं है। तो पहले दोनों संख्याओं का गुणा करो।
यानी, 15 × 15 = 225
फिर गुणनफल के दाईं ओर से दो अंकों के बाद दशमलव लगाएं और वही हमारा उत्तर होगा।
यानी, 15 × 15 = 2.25
प्रतिशत की गणना करने के लिए ये कुछ सरल ट्रिक्स थे जो आप चाहें तो विभिन्न मामलों में कर सकते हैं।
आप ये भी पढ़ सकते हैं:
➤ PDF File में Password कैसे लगाए?
➤ Age Kaise Nikale – Best Age Calculator
➤ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये सीक्रेट कोड सेटिंग्स आपको जरूर जानने चाहिए
➤ फ्री में Android App कैसे बनाएं?
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
100 का 20% कितना होगा?
100 का 20% 20 होगा।
900 का 4% कितना होगा?
900 का 4% 36 होगा।
63 का 13% कितना होता है?
63 का 13% 8.19 होता है।
1 लाख का 10 प्रतिशत कितना होगा?
1 लाख का 10 प्रतिशत 10,000 होगा।
5 रुपए का कितना प्रतिशत 20 पैसा है?
5 रुपए का 4 प्रतिशत 20 पैसा है।
निष्कर्ष
मैंने आपको percentage nikalne ka formula के साथ विभिन्न उदाहरणों के साथ समझाया है की प्रतिशत कैसे निकालें।
उम्मीद है आपको हमारी आज की पोस्ट percentage kaise nikalte hain पसंद आई होगी। अच्छा लगे तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ऐसी और पोस्ट की अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट SS Hindi Tech को फॉलो करें।
नमस्कार ! मेरा नाम Snehasis Samanta है और मैं इस ब्लॉग का Founder और Owner हूं। मैं एक ब्लॉगर और एफिलिएट मार्केटर हूँ। मैं इस ब्लॉग में मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े टिप्स Tips & Tricks, Internet, Technology, Blogging, YouTube, आदि के बारे में रोजाना नई जानकारी शेयर करता हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद।